नहीं रहे महाभारत के शकुनि,78 साल की उम्र में निधन

महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। काफी लम्बे टाइम से वे बीमार चल रहे थे। सोमवार सुबह 5 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।
गुफी पेंटल ने न सिर्फ महाभारत में शकुनि मामा जैसे किरदार को जीवंत किया किया बल्कि इस धारावाहिक के कलाकारों के चयन प्रक्रिया में उनकी काफी अहम भूमिका रही है। उनकी मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल दुखी मन से कहते हैं, ‘महाभारत’ के एक अध्याय का आज अंत हो गया।’
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में गुफी पेंटल के छोटे भाई के हवाले से बताया गया है कि 78 वर्षीय दिग्गज अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 31 मई को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उन्हें दिल और किडनी की बीमारी बताई जा रही है।

Leave a Comment