गेमिंग ऐप -धर्मान्तरण का नया तरीका,चपेट में किशोर

भारत के गाजियाबाद से धर्मान्तरण क चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अब किशोरों को ऑनलाइन गेमिंग द्वारा धर्मान्तरण का निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में 2 किशोर को बुलाया जिनमे से एक चंडीगढ़ का है और दूसरा फरीदाबाद का है। ये दोनों राजनगर के एक किशोर के संपर्क में थे। राजनगर का किशोर उन्हें व्हाट्सएप्प या यू टयुब की वीडियोस भेजकर इस्लाम धर्म से जुडी जानकारियां पहुंचाया करता था।

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण के मामले में नया खुलासा हुआ है। ग़ाज़ियाबाद के राजनगर के किशोर का धर्मान्तरण कराने के बाद मास्टरमाइंड बद्दो उस किशोर को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा था। मास्टरमाइंड बद्दो के इशारे पर ही किशोर अपने 4 दोस्तों पर धर्मान्तरण का दबाब बना रहा था। उसकी दोस्ती चरों से गेम खेलने के दौरान हुई थी। पुलिस ने बुधवार को दो से पूछताछ की तो यह नई जानकारी सामने आई। किशोर ने डिस्कॉर्ड एप पर ऐसे कई ग्रुप बना लिए थे। माना जा रहा है कि बद्दो इसी तरह चेन बनवाकर धर्मांतरण करा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में 2 किशोरों से बातचीत की जिसमे पता चला की राजनगर का किशोर धर्म बदलने को लेकर उनपर दवाब बनाता था। वह जब खुद नमाज पढ़ने के लिए जाता था, तो मस्जिद से ही फोन करके कहता था कि उसे ऐसा करने से अच्छा लगता है। इस तरह वह उन्हें नमाज पढ़ने के लिए उकसाता था। पुलिस यह मानकर चल रही है की मास्टरमाइंड भद्दो पहले एक किशोर को फसंता था फिर उसी किशोर से उसी के दोस्तों पर दवाब बनाकर या बहला फुसलाकर धर्मान्तरण कराने पर मजबूर करता था। जब किशोर इसमें सफल होता तो अंत में फिर खुद ही उनसे संपर्क करता था।

राजनगर के किशोर ने बद्दो से खुलासा किया की उसकी एक लड़की से दोस्ती है। इस खुलासे से बद्दो गुस्से में आज्ञा था और इसका विरोध करते हुए बोला था की इस्लाम दूसरे मज़हब की लड़की के साथ दोस्ती करने की इज़ाज़त नहीं देता। अगर तुम उससे दोस्ती रखना चाहते तो पहले उसे भी इस्लाम धर्म कुबूल कराओ। इस पर किशोर ने दोस्त से पूछा लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस किशोरी से पूछताछ कर चुकी है। उसने इस जानकारी को सही बताया है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि शाहनवाज उर्फ बद्दो विदेश भागने की फिराक में है। इस पर मुंबई एयरपोर्ट पर अलर्ट किया गया है। उसके पासपोर्ट को भी निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गाजियाबाद पुलिस की टीम उसे दो जून से महाराष्ट्र में तलाश रही है। छह दिन में वह 10 ठिकाने बदल चुका है। उसने इस बीच मोबाइल में पांच सिम कार्ड भी बदले हैं। इसके बाद वह इंटरनेट कॉलिंग कर रहा है। पुलिस उसकी तलाश में ठाणे, नवी मुंबई और सोलापुर में दबिश दे चुकी है। पुलिस ने बताया कि वह 12वीं पास है लेकिन ऑनलाइन गेमिंग का मास्टर है। परिवार में बड़े भाई और मां हैं। पिता की मौत हो चुकी है। पिता ने दो शादी की थी।

Leave a Comment