दूरदर्शन की प्रसिद्ध न्यूज़ एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन

दूरदर्शन की सबसे प्रसिद्ध न्यूज़ एंकर का बुधवार,7 जून को निधन हो गया। गीतांजलि अय्यर ने 30 से अधिक वर्षों तक दूरदर्शन पर समाचार प्रस्तुत किया था। वह 1971 में दूरदर्शन से जुड़ीं और अपने दशकों के लंबे करियर के दौरान उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार दिया गया। गीतांजलि अय्यर दूरदर्शन कीं पहली अंग्रेजी न्यूज प्रेजेंटर्स में से एक है।

लगभग तीन दशकों तक उन्होंने समाचार जगत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से स्नातक और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से डिप्लोमा किया।

उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी दिया गया। वह वर्ल्ड वाइड फंड, भारत में प्रमुख दाताओं की हेड थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *