दिल्ली में यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत

यमुना नदी में डूबने के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामला वजीराबाद के पास का है, जहां पर एक लड़की नदी में डूब गई थी । हालांकि अभी तक उसके बारे में पता नहीं चल पाया है। जबकि दूसरा मामला अलीपुर के पल्ला इलाके का है। जहां दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक यमुना में डूब गया।

युवक की पहचान मनोज के रूप में हुई है जोकि रोहिणी का निवासी है। बता दें की मनोज यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और एक बार पहले भी एग्जाम दे चुका था। मनोज अपने 4 दोस्तों के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना में नहाने गया था तभी नहाते समय वो गद्दे में फंस गया था।
जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे के आसपास सूचना मिली कि युवक नदी में डूब गया है। इसके बाद मौके पर एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कई घंटे तलाश के बाद युवक की तलाश की जा सकी। लेकिन जब तक युवक को नदी से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एनडीआरफ रेस्क्यू इंचार्ज हरीश ने बताया कि सुबह वजीराबाद क्षेत्र में यमुना नदी में लड़की के डूबने की सूचना मिली थी, जिस पर हमारी टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। उसके बाद एक और सूचना मिली कि पल्ला के पास एक युवक यमुना नदी में डूब गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *