हिमाचल में भारी भारिश से जनजीवन प्रभावित, NDRF की टीमें तैनात

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश ने लोगो के जीवन को तबाह कर रखा है। तीन लोग मनाली से बह गए हैं। एक गाड़ी सहित बहा है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बैली ब्रिज को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल अभी आवाजाही बंद कर दी गई है। भारी बारिश ने उत्तर और पश्चिम भारत में तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों को सबसे ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन, बादल फटने, घर ध्वस्त होने, पेड़ और बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 11 मौते हिमाचल में हुई है।

Monsoon Mayhem: 1 dead, four missing in Kullu after cloudburst : The  Tribune India

हिमाचल के मंडी में ब्यास नदी के चपेट में 40 साल पुराना पुल बह गया। हिमाचल प्रदेश में तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। 6 नेशनल हाईवे समेत 828 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। 4686 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कुल्लू में दो दिन का लोकल हॉलीडे घोषित किया गया है। मनाली में दो से तीन वोल्वो बसों के बहने की सूचना है। चार लोग बहने से लापता हैं।
कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बैली ब्रिज को भारी      नुकसान हुआ है। आवाजाही बंद कर दी गई है।

Himachal Pradesh: Beas river in spate after flash floods in upper Manali |  Shimla News - Times of India

ब्यास नदी के तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। ब्यास किनारे कई घर व होटल बह गए हैं। वहीं पार्वती व तीर्थन नदी व अन्य नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी किनारे बसें गांवों व घरों में पानी घुस गया है।
कुल्लू जिले में दो दिनों से ब्लैकआउट है। सड़कें व पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग और सैलानी परेशान हैं। मनाली के किसान भवन में फंसे सभी 29 लोगों को सोमवार सुबह रेस्क्यू कर सुरिक्षत निकाल लिया गया है। इसमें कई सैलानी भी मौजूद हैं।
कई सेब के बागीचों को भी नुकसान पहुँचा है। वहीं भावा खड्ड पर बने पैदल पुल भी बाढ़ की चपेट में आने से बह गए हैं। ऊना आने वाली सभी ट्रेंनें आज भी रद्द रहेंगी। बारिश की वजह से रेल सेवा पर सबसे बुरा असर पड़ा है। वंदे भारत, जनशताब्दी, हिमाचल एक्सप्रेस सहित पेसेंजर ट्रेने भी नहीं चलेंगी। ऊना, अंब, अंदौरा व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन भी खाली पड़ हैं। ऊना में कुल नौ ट्रेने अवगमन करतीं हैं।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के भगानी मेहरूवाला स्थित टापू में तीन परिवार के 32 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे। टीम ने सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू किए लोगों में महिलाएं, छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

Staff Reporter
Author: Staff Reporter

Leave a Comment