पहचान छिपा दोस्ती कर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का भी प्रयास; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली : आरोप है कि 15 फरवरी को युवती घर पर अकेली थी। आरोपी मिलने के बहाने उसके घर पर पहुंचा। वहां आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

नंद नगरी में धार्मिक पहचान छिपाकर एक लड़के ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसके आधार पर आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता को जब आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने इसका विरोध किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने जबरन उसका धर्म भी परिवर्तन कराने का प्रयास किया। परेशान होकर पीड़िता ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी एटा, यूपी निवासी शाहबाज (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई थी। जल्द ही दोनों उसकी दोस्त बन गई। दोनों ने उसे राहुल नाम एक युवक से मिलवाया। पहचान होने के बाद अक्सर दोनों बात करने लगे।

आरोप है कि 15 फरवरी को युवती घर पर अकेली थी। आरोपी मिलने के बहाने उसके घर पर पहुंचा। वहां आरोपी ने शीतल पेय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ वारदात को अंजाम देता रहा। इस बीच पीड़िता को पता चला कि युवक दूसरे धर्म से संबंध रखता है। इसके अलावा उसकी दोनों सहेलियों में से एक आरोपी युवक की सगी बहन है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक पीड़िता को धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।

परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपने परिवार को बताई। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे। यहां उसकी काउंसलिंग कराने के बाद पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Shanu Jha
Author: Shanu Jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *