



एक हफ्ते से अधिक तक अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद आखिरकार मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ ही गया। लेकिन बुधवार सुबह नौ बजे फिर से जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।
बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव
10 से 18 जुलाई तक यमुना में दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
14 जुलाई को अधिकतम जलस्तर 208.12 मीटर रहा। इसके बाद 15 जुलाई को जलस्तर 206.10 मीटर दर्ज किया गया। 16 जुलाई को जलस्तर 205.52 मीटर रहा। 16 जुलाई को जलस्तर फिर से बढ़ने लगा और यह 205.58 मीटर दर्ज किया गया और रात को 10 बजे तक जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच गया, लेकिन 18 जुलाई को सुबह पांच बजे से यमुना का जलस्तर लगातार नीचे आता गया और रात में आठ बजे यह 205.30 मीटर दर्ज किया गया।
फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर
यमुना का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 205.60 दर्ज किया गया।
मंगलवार को हुई थी बारिश
अगले दो घंटों में बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर के कंझावला, मुंडाका, पश्चिम विहार बहादुरगढ़ के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में हल्की तीव्रता वाली बारिश होने की संभावना है।
अगले चार दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिन बारिश की संभावना जताई है। बारिश हल्की से मध्यम स्तर की होगी।
10 जुलाई को खतरे के निशान के पार हुआ था जलस्तर
