दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश , गुरुग्राम हुआ पानी – पानी

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर सवेरे अच्छी-खासी बारिश हुई। इससे कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण द्वारका और बदरपुर जैसे दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं, गुरुग्राम में भी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। … Read more

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पंहुचा , एक बार फिर दिल्ली में बाढ़ का खतरा

दिल्ली : दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर बुधवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बढ़कर 205.39 मीटर तक पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, जल स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो मंगलवार की रात 10 बजे खतरे के निशान … Read more

बाढ़ और बारिश से दिल्ली के सभी अस्पतालों में 20% तक बढ़े त्वचा रोगी, बुजुर्ग और महिलाएं ज्यादा

यमुना में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही अस्पतालों में त्वचा मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ गई है। बाढ़ और बारिश के कारण अधिकतर मरीजों के चेहरे, गले, हाथ, पैर, ऐड़ी, जांघ सहित अन्य जगहों पर फंगल इन्फेक्शन के मामले देखने को मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से … Read more

दिल्ली में सौन्दर्यीकरण और हरियाली पर बाढ़ ने पानी फेरा, संवारने की कवायद फिर शुरू

दिल्ली : यमुना नदी में आई बाढ़ ने जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के मद्देनजर राजघाट से शांतिवन तक रिंग रोड के विदेशों की तरह किए गए सौन्दर्यीकरण व हरा भरा करनेे के किए कार्य पर पानी फेर दिया है। यहां पर लगाई लाइटेंं खराब हो गई है और ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। … Read more

गंगा-यमुना का पानी बस्तियों की ओर से बढ़ा, बाहर आने लगे रेत में दफन शव, बढ़ाई गई निगरानी

गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से तटीय बस्तियों में अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। रविवार को कछारी इलाकों की ओर गंगा-यमुना का पानी बढ़ने लगा। देर रात हरिहर गंगा आरती स्थल तक गंगा पहुंच गई। इस बीच फाफामऊ घाट पर दफन किए गए चार शव कटान के बाद उतराने लगे। इन शवों का … Read more

हर रविवार चलेगा अभियान, 10 हफ्तों तक मांगे 10 मिनट, दिल्ली में डेंगू का कहर

राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी होने पर दिल्ली सरकार ने अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राजधानी निवासियों से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाव के लिए हर रविवार, 10 हफ्तों तक, 10 मिनट मांगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह अपने घरों में 10 मिनट तक … Read more

शहर में नहीं पानी और यमुना हदों के पार, मानव निर्मित है दिल्ली की बाढ़- जलपुरुष राजेंद्र सिंह

दिल्ली : दिल्ली की जल निकासी का पहला मास्टर प्लान 1976 में बना। इससे पता चलता है कि दिल्ली में बारिश का पानी तीन रास्तों से निकलता था। पहला साहिबी नदी, जो अब नजफगढ़ नाला है, बारापुला नाला और शाहदरा नाला। इसमें 201 छोटे-छोटे नाले मिलते थे। इसमें जो सिस्टम बना, उसमें रिज समेत दिल्ली … Read more

दिल्ली में बाढ़ से 1300 से अधिक पशु मरे, संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा

दिल्ली : यमुना में बाढ़ से अब तक 1300 से अधिक पशु मर चुके हैं। जैसे-जैसे बाढ़ का पानी उतर रहा है, खादर क्षेत्र में भारी संख्या में मृत पशु पाए जा रहे हैं। एमसीडी ने पशुओं के शव को मौके से उठाकर गाजीपुर बूचड़खाने में भेजा है, जिसमें गायें व भैंसों की संख्या ज्यादा … Read more

आज भी बारिश की आशंका,फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

एक हफ्ते से अधिक तक अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद आखिरकार मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ ही गया। लेकिन बुधवार सुबह नौ बजे फिर से जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। बारिश से कई इलाकों … Read more

ताजमहल के दशहरा घाट और मेहताब बाग पर पानी ऊपर तक आया

यमुना नदी खतरे के निशान 499 फुट तक पहुंच गई है। 13 साल बाद यमुना नदी ने तटबंध तोड़कर शहर में प्रवेश किया है। मंगलवार सुबह यमुना का पानी ताजमहल के दशहरा घाट और मेहताब बाग पर तक आ गया। आस – पास के 40 गांव में पानी भरने की आशंका हैं। आज रेस्क्यू करने … Read more