सरकार बनने के पहले साल से हर महिला को 10 हजार सालाना, 500 में सिलेंडर – प्रियंका ने दिया बड़ा बयान

 

राजस्थान में विधानसभा के तारीखों के घोषणा के बाद सभी पार्टियां प्रचार में लग गई हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझनूं में पहुंचीं हैं।

 

Congress Priyanka Gandhi Speech In Chennai DMK Mahila Adhikar Samman Tamil  Nadu | 'महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू हो, महिलाओं के पास बर्बाद करने के  लिए समय नहीं', चेन्नई में ...

 

पंडाल में बैठी महिलाओं और लड़कियों से प्रियंका गांधी ने कहा कि आपकी यह जो मिट्टी है इसने देश को बहुत कुछ दिया है। शीशराम ओला जैसे नेता और अनगिनत शहीद सैनिक। यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। सबसे ज्यादा रिटायर सैनिक झुंझुनू में ही है। सरहद पर सबसे ज्यादा सैनिक भी झुंझुनू से ही हैं। आज आपके सामने चुनाव के मौके पर मैं खड़ी हूं। प्रियंका ने लोगों से पूछा कि आप नेता से क्या चाहते हैं। जो नेता देश या प्रदेश को चलाता है उसे गहरी समझ होनी चाहिए। भविष्य में क्या बनाना चाहते हैं। ये जो विजन है उसी से विकास होता है। यदि एक ऐसा नेता प्रदेश को चला रहा है कि जिसका विजन नहीं है तो आप कितना पढ़ लें आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

बच्चे सुबह 3 बजे उठकर दौड़ लगा रहे हैं। बदले में उन्हें क्या मिला। चार साल की स्कीम। मुझे जो बच्चे मिले उन्होंने कहा कि हम एप्लीकेशन भरेंगे ही नहीं। आज 45 सालों में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। जो धर्म की राजनीति चलाते हैं उनकी जवाबदेही खत्म हो गई है। ये समझ गए हैं कि काम करने की जरूरत नहीं सिर्फ धर्म और जाति का नाम लो और वोट बटोर लें। लेकिन ये राजनीति तब तक चलेगी जब तक आप इनसे काम नहीं पूछते। मोदी जी की खोखली घोषणाएं और खाली लिफाफे हैं, कांग्रेस ने जितनी गारंटी दी है, उन्हें जमीन पर उतार रही है। मेरी बात पर मत जाओ, इंटरनेट पर देखो। इस बार आप मन बना लीजिए। कांग्रेस की योजनाओं की बड़ी लंबी लिस्ट है।

पर्यङ्का ने बताया मोदी जी का लिफाफा खाली

मैंने सिर्फ यही कहा था कि मैंने टीवी पर यह देखा कि देवनारायण के मंदिर में मोदी गए वहां उन्होंने दान पेटी में लिफाफा डाला। छह महीने बाद जब लिफाफा खोला तो उसमें 21 रुपए निकले। मैं तो समझ गई कि मोदी जी का लिफाफा खाली होगा। ये बात इनको चुभ रही है। इतना कहने पर मुझ पर केस डाल दिया। इन्होंने कहा कि हम एसटी, एससी और ओबीसी को खूब आगे बढ़ाएंगे, लेकिन जब हमने जाति जनगणना की बात की तो इनका मुंह बंद हो गया। क्योंकि मोदी जी का लिफाफा खाली है।

प्रियंका बोलीं- विजनरी नेता ही विकास को तेजी देता है
प्रियंका गांधी ने पंडाल में बैठी महिलाओं और लड़कियों से कहा कि मुझे पता चला है कि आप काफी समय से यहां बैठी हैं। लड़कियों से पूछा कि क्या आप बोर हो रही हैं। फिर उन्होंने कहा कि आपकी यह जो मिट्टी है, इसने देश को बहुत कुछ दिया है। शीशराम ओला जैसे नेता और अनगिनत शहीद सैनिक। यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। सबसे ज्यादा रिटायर सैनिक झुंझुनू में ही हैं। सरहद पर सबसे ज्यादा सैनिक भी झुंझुनू से ही हैं। आज आपके सामने चुनाव के मौके पर मैं खड़ी हूं।

प्रियंका ने लोगों से पूछा कि आप नेता से क्या चाहते हैं। जो नेता देश या प्रदेश को चलता है, उसे गहरी समझ होनी चाहिए। भविष्य में क्या बनाना चाहते हैं। ये जो विजन है उसी से विकास होता है। अगर एक ऐसा नेता प्रदेश को चला रहा है कि जिसका विजन नहीं है तो आप कितना पढ़ लें आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

प्रियंका ने आगे कहा कि आज की सरकार सिर्फ दो उद्योगपतियों का प्रोत्साहन कर रही है। देश के बंदरगाह, एयरपोर्ट और जितने बड़े पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) थे, सब उन्हें दे रहे हैं। आप बच्चों को पढ़ा रहे हैं। लेकिन एक ऐसी सरकार है जो रोजगार बना ही नहीं रही। ऐसी सरकार होगी तो आपके बच्चों के भविष्य का क्या होगा।

उन्होंने कहा कि रोजगार पीएसयू से बनता है, उसे उन्होंने अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप दिया। उनकी कंपनियां ऐसी हैं जिनसे रोजगार नहीं बनते। किसान आंदोलन इसलिए हुआ क्योंकि यह खेती की जमीन भी उद्योगपति मित्रों को दिए जा रहे थे। लेकिन ये तब झुके जब चुनाव आ रहे थे।

 

 

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment