Loksabha Election phase 2 Voting : दूसरे चरण के चुनाव में त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, बंगाल वोटिंग में आगे

Loksabha Election phase 2 Voting : देशभर में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। आज देश में दूसरे चरण के चुनाव हो रहे है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे हुए इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है।=भी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे हुए इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है। 13 राज्यों में जारी दूसरे फेज के मतदान का 11 बजे तक का आंकड़ा सामने आ चुका है।

1. त्रिपुरा- 36.42%
2. छत्तीसगढ़- 35.47%
3. मणिपुर- 33.22%
4. पश्चिम बंगाल- 31.25%
5. मध्य प्रदेश- 28.15%
6. असम – 27.43%
7. राजस्थान- 26.84%
8. जम्मू-कश्मीर- 26.61%
9. केरल- 25.61%
10. उत्तर प्रदेश- 24.31%
11. कर्नाटक- 22.34%
12. बिहार- 21.68%
13. महाराष्ट्र- 18.83%

18वीं लोकसभा चुनाव में आज होने वाले दूसरे फेज के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर निर्वाचन आयोग पूरी तरह तैयार है। इसके लिए सुरक्षा और अन्य इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं। कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment