Bhojpuri Star Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अपनी जिद पड़ी भारी, भाजपा ने पार्टी से किया उन्हें निष्कासित

Bhojpuri Star Pawan Singh: भाजपा ने भोजपूरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पवन सिंह को अपनी एक जिद की वजह से पार्टी से हाथ धोना पड़ा है। उनको पार्टी से निलंबन की मांग आर.के.सिंह ने की थी।

पवन सिंह भाजपा के होते हुए भी काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनको बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने गुरुवार को पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पवन सिंह पर अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उनको बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश से उन्हें पार्टी से निष्काषित किया गया है।

बिहार बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर से जारी निष्कासन आदेश में लिखा गया है, ‘पवन सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। उनका यह कार्य दल विरोधी है। उन्होंने यह कार्य पार्टी अनुशासन के विरुद्ध किया है, जिससे पार्टी की छवि धुमिल हुई है। उन्हें दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार भाजपा से निष्कासित किया जाता है।’

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी प्रत्याशियों की अपनी पहली ही सूची में पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। भोजपुरी स्टार ने टिकट मिलने पर बीजेपी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया था और आसनसोल से अपना खून-पसीने और रोजी-रोटी का रिश्ता बताया था। लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने बंगाल से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment