Weather Updates IMD: तापमान 41 डिग्री सेल्सियस गर्मी महसूस हो रही 50 डिग्री वाली

Weather Updates IMD: दिल्ली में तापमान 23 मई 2024 को 41 डिग्री सेल्सियस था लेकिन गर्मी महसूस हो रही थी 50 डिग्री वाली। कुछ दिन में हो सकता है कि हम सभी 56 डिग्री सेल्सियस गर्मी महसूस करें। 41 डिग्री सेल्सियस सामान्य से एक ही डिग्री ज्यादा है। लेकिन गर्मी बहुत ज्यादा महसूस हो रही है। कुछ दिन पहले एक स्टडी आई थी, जिसमें कहा गया था कि भारत के सभी नागरिक जितना तापमान बर्दाश्त करते हैं, वह पहले ही तय सीमा से ऊपर है। वही शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।

राजधानी में गुरुवार को तापमान में करीब डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार से लेकर सोमवार तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट है।

गुरुवार को सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर में बादलों और सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। इससे गर्म हवा का अहसास कम हुआ। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। उधर, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।

Kanchan
Author: Kanchan

Leave a Comment