LS Polls 2024: छठें चरण में देश की राजधानी के सातों सीटों पर लड़ेंगे चुनावी पेंच, खिलेगा कमल या चलेगी झाड़ू पंजे से !

LS Polls 2024: लोकसभा चुनाव की गाडी अपने आखिरी दूसरे चरण में पहुँच गयी है। छठें चरण के लिए जोरों-शोरों से चल रहा चुनाव प्रचार गुरुवार शाम थम गया है। छठे दौर में आठ प्रदेशों की कुल 58 सीटों के लिए वोटिंग 25 मई को होगी। छठे दौर में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश की हैं।

इस चरण में देश की राजधानी के सातों सीटों पर चुनावी पेंच लड़ेंगे। छठें चरण में राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को चुनाव प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया व रोड शो किया। दूसरी ओर चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए मोर्चा संभाले रखा।

इसके बाद दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए 25 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। एक करोड़ 52 लाख एक हजार 936 मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर भाजपा और इंडी गठबंधन (कांग्रेस व आम आदमी पार्टी) के प्रत्याशियों सहित दिल्ली के चुनावी मैदान में दाव आजमा रहे 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
दिल्ली में किस सीट से कौन लड़ रहा चुनाव
नई दिल्ली सीट- बांसुरी स्वराज (भाजपा) के खिलाफ सोमनाथ भारती (आप)

पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) के खिलाफ कुलदीप कुमार (आप)

दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा) के खिलाफ सहीराम पहलवान (आप)

पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (भाजपा) के खिलाफ महाबल मिश्रा (आप)

चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के उदित राज

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन सभी बाजार बंद रहेंगे और कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश मिलेगा। इसे लेकर व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने व्यापारियों और सभी मार्केट संगठनों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 मई को दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी होगी।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment