Delhi Weather: दिल्ली के गर्म मौसम को मिल रही है शाम में तेज हवाओं से राहत

Delhi weather update: दिल्ली में गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती धूप ने जीना बेहाल कर दिया है। साथ ही इतनी भीषण गर्मी के बीच दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में धूल भरी हवाएं एवं मौसम में कुछ बदलाव आया है।

आज 7 जून दिन शुक्रवार का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है।आज सूर्योदय 5.23 बजे हुआ और सूर्यास्त 19.17 बजे होगा।

आईएमडी के अनुसार कल 6 जून गुरुवार को दिल्ली वासियों को आज तापमान में थोड़ी कमी होगी और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। कई इलाकों में कल 6 जून 2024 गुरुवार को धूल भरी ठंडी हवाएं चली।

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और धूल भरी हवाएं आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Mehak Bharti
Author: Mehak Bharti

Leave a Comment