दिल्ली के महिपालपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं,बताया जा रहा हैं वसंतकुंज के महिपालपुर इलाके के एक होटल रूम में दो युवको ने ब्रिटिश युवती से छेड़छाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरअसल,युवती ने बताया दोनों एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं और उनकी दोस्ती इंस्ट्राग्राम के जरिये हुई थी। जिसके बाद वह युवक से मिलने के लिए भारत आई। युवती ने महिपालपुर के एक होटल में युवक से मिलने के लिए रूम बुक किया,और फोन कर युवक को आने के लिए कहा था।
सुचना के अनुसार इस बीच युवक ने शराब पी रखी थी,शुरू में सब ठीक-ठाक था लेकिन आरोप हैं कि मुलाकात के दौरान युवक ने पीड़िता से जबरदस्ती की। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया और वह रिसेप्शन पर पहुंची तब वहां एक अन्य युवक ने पीड़िता को मदद के बहाने लिफ्ट में ले जाने की कोशिश की साथ ही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी किया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता UK की रहने वाली हैं,घटना मंगलवार की हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत ही इस पर कार्यवाही की और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया हैं। पकडे गए आरोपियों की पहचान वसुंधरा, मयूर विहार पूर्वी दिल्ली निवासी कैलाश के रूप में हुई हैं वहीं अन्य आरोपी की पहचान वसीम के रूप में हुई हैं। पुलिस ने इस मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दे दी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।