दिल्ली के कापसहेड़ा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ रोलर कोस्टर राइड के दौरान झूला टूटने की वजह से एक महिला की जान चली गई। यह हादसा शाम 6:00 बजे के आस-पास की हैं।वहाँ महिला अपने होने वाले पति के साथ वाटर पार्क घूमने के लिए गई थी। इस बीच झूले की राइड लेते समय वह इस हादसे की शिकार हो गई। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई हैं। मृतिका अपने परिजनों के साथ चाणक्यपुरी के विनय मार्ग में रहती थी। साथ ही वह एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थी।
सूत्रों के अनुसार प्रियंका के भाई निखिल ने बताया कि फ़रवरी 2025 में नजफरगढ़ में रहने वाले निखिल से तय की गई थी,और 3 अप्रैल को निखिल का का फोन प्रियंका को आया जहाँ दोनों ने वाटर पार्क जाने का तय किया। जिसके बाद दोनों कापसहेड़ा बार्डर पास के मौजूद फन एंड फूड विलेज पहुंचे,उसके बाद दोनों ने वाटर राइड ली । इसके बाद दूसरी राइड के लिए एम्यूजमेंट पार्क की ओर गए। वहां पर दोनों रोलर कोस्टर पर राइड के पहुंचे। उस दौरान झूले का स्टैंड टूटने की वजह से प्रियंका नीचे आ गिरी और उसकी मौत हो गई।
पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। प्रियंका के भाई मोहित का आरोप हैं कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। प्रियंका के गिरने के बाद उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके चलते उस उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मोहित ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत के बाद वाटर पार्क के एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया। जिसमें रोलर कोस्टर भी है,मोहित का आरोप हैं कि अगर एम्यूजमेंट पार्क में झूलों को मरम्मत की जरूरत थी तो वह खोला ही क्यों गया। वहां लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।