delhi election - दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date https://delhiuptodate.com Lastest News in Hindi, Breaking Hindi New... Mon, 06 Jan 2025 11:50:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची की जारी, करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता देंगे वोट https://delhiuptodate.com/archives/8490 https://delhiuptodate.com/archives/8490#respond Mon, 06 Jan 2025 11:50:21 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=8490 दिल्ली में विधानसभा चुनाव नदीक है। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने आज को अंतिम मतदाता की सूची को जारी कर दिया है। इस बार एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता अपने वोट का उपयोग करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,55,24,858  वोटर्स है। जिसमें से 83 ... Read more

The post चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची की जारी, करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता देंगे वोट first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
दिल्ली में विधानसभा चुनाव नदीक है। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने आज को अंतिम मतदाता की सूची को जारी कर दिया है। इस बार एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता अपने वोट का उपयोग करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,55,24,858  वोटर्स है। जिसमें से 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला वोटर्स शामिल हैं। फाइनल मतदाता सूची जारी होने के बाद अब जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है।

चुनाव आयोग की तरफ से बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान जनवरी की 6 से 10 के बीच किया जा सकता है। हालांकि,  अभी तारीखों को लेकर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। आपको बता दें विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है और इससे पहले दिल्ली विधानसभा का गठन करने के लिए चुनाव का होना हैं। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार चुनाव के लिए दिसंबर के बजाए  जनवरी के पहले या  दूसरे सप्ताह के बीच तारीखों का ऐलान  होगा। पिछले चुनाव में  6 जनवरी 2020 को तारीखों का ऐलान किया गया था। वहीं,  किसी भी राज्य के विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के लिए कम से कम  35  दिन चाहिए होते हैं। ऐसे में 6 से 10 जनवरी के बीच चुनाव के  के बाद समय मिल जाएगा।

चुनाव आयोग के आयुक्त राजीव कुमार अगले साल 18 फरवरी को रिटार्यड हो रहे हैं। ऐसे में यह पूरी उम्मीज की जा रही है कि विधानसभा चुनाव 18  फरवरी से पहले करवा दिए जाएं। हालांकि,  अभी तारीखों के ऐलान के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।

The post चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची की जारी, करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता देंगे वोट first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/8490/feed 0
जल्द जारी करेंगी कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची, भाजपा-आप के नराज नेताओं को पार्टी दे सकती है टिकट https://delhiuptodate.com/archives/8458 https://delhiuptodate.com/archives/8458#respond Tue, 31 Dec 2024 11:27:17 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=8458 आगामी विधानसभा के लिए सभी पार्टीया चुनावी तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारो की सूची जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने 47 उम्मीदवारों की दो सूचियां को जारी कर दिया है। इधर, चुनाव को लेकर कांग्रेस शेष बची हुई 23 सीटों पर उम्मीदवारों को तय करने की प्रक्रिया ... Read more

The post जल्द जारी करेंगी कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची, भाजपा-आप के नराज नेताओं को पार्टी दे सकती है टिकट first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
आगामी विधानसभा के लिए सभी पार्टीया चुनावी तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारो की सूची जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने 47 उम्मीदवारों की दो सूचियां को जारी कर दिया है। इधर, चुनाव को लेकर कांग्रेस शेष बची हुई 23 सीटों पर उम्मीदवारों को तय करने की प्रक्रिया में जुट गई है। आपको बता दे कांग्रेस इन सीटों पर रणनीतिक तौर पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के नाराज नेताओं को टिकट देने का विचार कर रही है। कांग्रेस के नेताओं के अनुसार इन नेताओं को टिकट देने पर चुनावी गणित में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कांग्रेस अब तक 47 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर चुकी हैं, इस सूची में आम आदमी पार्टी के कुछ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की तीसरी सूची का तीन से चार दिन में आने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस तीसरी सूची में महिलाओं के साथ साथ ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह कदम कांग्रेस पार्टी के सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन की नीति को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है। कांग्रेस के अनुसार इससे महिला मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ेगा। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेताओं को टिकट देकर गांवों में पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। कांग्रेस आम आदमी पार्टी और भाजपा के कई नाराज नेताओं के संपर्क में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस नेतृत्व को यह आशा है कि अन्य दलों के इन नाराज नेताओं को टिकट देने से पार्टी को न केवल मजबूत उम्मीदवार मिलेंगे, बल्कि उनके समर्थकों का भी लाभ पार्टी को मिलेगा। कांग्रेस इस बार अपने उम्मीदवारों को लेकर बेहद सर्तक होती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक तीसरी सची में पार्टी को कुछ देरी हो रही है।

कांग्रेस इस बार अपने उम्मीदवारों को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार तीसरी सूची में कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि पार्टी हर सीट पर जीतने की संभावना वाले उम्मीदवारों को चुनावी में उतारने का प्रयास कर रही है। इसके लिए गहन मंथन के साथ साथ सभी संभावित विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस के अनुसार इन प्रयासों से कांग्रेस को चुनाव में बढ़त मिलेगी और वह दिल्ली में एक मजबूत चुनौती दे पांएगी।

The post जल्द जारी करेंगी कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची, भाजपा-आप के नराज नेताओं को पार्टी दे सकती है टिकट first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/8458/feed 0
वोट बढ़ाने और हटाने के लिए लाखों में आए आवेदन, 6 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची https://delhiuptodate.com/archives/8455 https://delhiuptodate.com/archives/8455#respond Tue, 31 Dec 2024 07:54:55 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=8455 आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टीयों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरु कर दी है। इस बीच दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से मतदाता सूची का विशेष सारांश संशोधन के दौरान बीते 32  दिनों में मतदाता पंजीकरण के 5 लाख के करीब आवेदन मिले हैं। वहीं,  वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ... Read more

The post वोट बढ़ाने और हटाने के लिए लाखों में आए आवेदन, 6 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टीयों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरु कर दी है। इस बीच दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से मतदाता सूची का विशेष सारांश संशोधन के दौरान बीते 32  दिनों में मतदाता पंजीकरण के 5 लाख के करीब आवेदन मिले हैं। वहीं,  वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की संख्या 82,450  हैं। इन आवेदनों पर अभी सीईओ दफ्तर जांच कर रहा है।

6 जनवरी 2025  को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। सीईओ कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार इससे पहले बूथ स्तर के अधिकारियों की ओर से 20 अगस्त से 18 अक्तूबर तक घर-घर जाकर जांच की गई थी। इस बीच जो नागरिक पंजीकृत नहीं है, वह मतदाता जो एक अक्तूबर, 2025 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले है, इसके साथ ही स्थायी रूप से स्थानांतरित या मृत मतदाताओं और डुप्लीकेट एंट्री की पहचान की गई।

इसके बाद, 29 अक्तूबर को मसौदा मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें जनता से दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं, सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा 24 दिसंबर तक कर दिया गया। अब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, मतदाता सूची में जोड़ने,  हटाने और संशोधन के संबंध में लगातार गतिविधियां  जारी है। 29  नवंबर से लेकर अभी तक नए पंजीकरण के लिए 4,85,624 आवेदन, नाम हटाने के लिए 82,450 आवेदन और संशोधन के लिए 2 लाख के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों ने अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया है, वे अभी भी फॉर्म 6  का उपयोग करके नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में संशोधन करने या फिर हटाने के लिए फॉर्म 8 और फॉर्म 7  दाखिल किया जा सकता है।

The post वोट बढ़ाने और हटाने के लिए लाखों में आए आवेदन, 6 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/8455/feed 0
कांग्रेस-आप एक दूसरे को देंगे टक्कर, कांग्रेस के खिलाफ आप के नेताओं में दिखी नाराजगी https://delhiuptodate.com/archives/8415 https://delhiuptodate.com/archives/8415#respond Thu, 26 Dec 2024 08:40:43 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=8415 आम आदमी पार्टी के नेताओं में कांग्रेस को लेकर भारी नाराजगी दिख रही है।  आप के सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि इंडीया गठबंधन  से कांग्रेस को बाहर निकलवाने के लिए आप दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। ... Read more

The post कांग्रेस-आप एक दूसरे को देंगे टक्कर, कांग्रेस के खिलाफ आप के नेताओं में दिखी नाराजगी first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
आम आदमी पार्टी के नेताओं में कांग्रेस को लेकर भारी नाराजगी दिख रही है।  आप के सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि इंडीया गठबंधन  से कांग्रेस को बाहर निकलवाने के लिए आप दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग के साथ साथ कांग्रेस के नेताओं के बयानों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं में नाराजगी है।

इधर, प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट अक्षय लाकड़ा ने आम आदमी पार्टी  के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी से जुड़े अन्य सदस्यों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, शिकायत में अनुराध किया गया है कि भारतीय न्याय सहिंता की धाराएं 316 और 314 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अक्षय लाकड़ा ने बुधवार शाम को आरोप लगाया कि आप ने महिला सम्मान योजना के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि आप के विधायक और एमसीडी पार्षदों की ओर से व्यक्तिगत डेटा मतदाता पहचान पत्र के साथ फोन नंबर एकत्रित किया जा रहा है।

इधर, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना लागू नहीं की गई है। लाकड़ा ने आरोप लगाया कि यह कदम धोखाधड़ी और जालसाजी का एक उदाहरण है, जिससे जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को राजनीतिक छलावा करार दिया था।

देवेन्द्र यादव का अरोप है कि योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह करके फार्म भरवाए जा रहे हैं,  जबकि दिल्ली सरकार के बाल विकास विभाग की ओर से जारी नोटिस ने यह साफ कर दिया है कि यह कोई सरकारी योजना नहीं है। उनका कहना है कि संयोजक केजरीवाल ने केवल चुनावी लाभ के लिए महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने का झूठा वादा किया है।

जिसके तहत आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता झुग्गीओं में फार्म भरवाकर महिलाओं की जानकारी एकत्रित कर रहे है। इन फर्जी योजनाओं के माध्यम से  आम आदमी पार्टी साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी को बढ़ावा दे रही है। इस तरह की जानकारी साझा करने से महिलाओं को गंभीर वित्तीय नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने साल 2022 और साल 2024  में दिल्ली में महिलाओं को 1000 रुपये मासिक देने का ऐलान किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के नाम पर केवल झूठे वादे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया गया है।

The post कांग्रेस-आप एक दूसरे को देंगे टक्कर, कांग्रेस के खिलाफ आप के नेताओं में दिखी नाराजगी first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/8415/feed 0
मटिया महल से इस बार कौन, शोएब के बाद किसका होगा कब्जा https://delhiuptodate.com/archives/8412 https://delhiuptodate.com/archives/8412#respond Thu, 26 Dec 2024 07:25:01 +0000 https://delhiuptodate.com/?p=8412 आगामी विधानसभा चुनाव के पास आते ही सभी पार्टीयों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच सभी दलो का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखना है। वहीं, मटिया महल विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक परिद्श्य बाकि विधानसभा क्षेत्रों से बिल्कुल अलग है। इसका कारण है कि यहां न तो कांग्रेस और ... Read more

The post मटिया महल से इस बार कौन, शोएब के बाद किसका होगा कब्जा first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
आगामी विधानसभा चुनाव के पास आते ही सभी पार्टीयों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच सभी दलो का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखना है। वहीं, मटिया महल विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक परिद्श्य बाकि विधानसभा क्षेत्रों से बिल्कुल अलग है। इसका कारण है कि यहां न तो कांग्रेस और न ही भाजपा का दबदवा कायम हो सका। पिछले सात विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र से शोएब इकबाल का वर्चस्व रहा है। शोएब इकबाल छह बार अलग अलग दलों के टिकट पर जीत दर्ज की। आपको बता दे कि जब शोएब ने कांग्रेस का दामन थामा, तब उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।

साल 2015 में आम आदमी पार्ट के उम्मीदवार आसीम अहमद खान ने शोएब को हराकर यह सीट अपने नाम की थी। वहीं, इस बार शोएब ने चुनाव लड़ने से मना  कर दिया, पर आम आदमी पार्टी ने उनके परिवार पर यकिन करते हुए उनके बेटे आले मोहम्मद इकबाल को टिकट दिया है। इधर, आसीम को कांग्रेस ने मटिया महल से चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने अब तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले प्रदर्शन के आधार पर इस बार वह जीत की कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मटिया महल की सामाजिक संरचना इसे राजनीतिक रूप से दूसरो से अलग बनाती है। यह क्षेत्र मुस्लिम बहुसंख्यक है, पर यहां हिंदुओं की भी अच्छी उपस्थिति है।

इस क्षेत्र के मतदाता  मुख्यता व्यक्तिगत छवि और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं।  जोकि इस क्षेत्र में चुनाव परिणामों को काफी प्रभावित करता है। इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। शोएब के चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि शोएब की गैरमौजूदगी में इस क्षेत्र के मतदाता किसे अपना समर्थन देंगे।

The post मटिया महल से इस बार कौन, शोएब के बाद किसका होगा कब्जा first appeared on दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date.

]]>
https://delhiuptodate.com/archives/8412/feed 0